पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सीएम मान की सेहत में सुधार हुआ है और उम्मीद है कि उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके सभी टेस्ट सामान्य आए हैं। साथ ही उनकी धड़कन भी समय है। ऐसे में यह कयास लगाई जा रही है कि उन्हें छुट्टी मिल सकती है।
डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं
बता दें कि सीएम मान 5 सितंबर से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। उसके बाद से डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नज़र रख रही है। हाल ही में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी सीएम मान का हालचाल जानने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे और बाद में उन्होंने बताया कि सीएम मान की सेहत में सुधार हुआ है और डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन उन्हें आराम की आवश्यकता है। मां पहुंची थी सबसे पहले अस्पताल मान के अस्पताल में भर्ती होते ही सभी लोगों को उनकी चिंता सताने लगी थी। तमाम राजनेता और उनके चाहने वाले लोग अस्पताल उन्हें देखने पहुंच रहे थे। इन सभी के बीच में सबसे पहले अस्पताल उनकी मां उन्हें देखने पहुंची थी। बेटे को देखकर वह संतुष्ट हुई थी।

उनके अलावा अरविंद केजरीवाल पार्टी, प्रभारी मनीष सिसोदिया, मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा समेत कई नेता उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। अस्पताल से किया काम शुरू बाढ़ की स्थिति के दौरान ही मुख्यमंत्री की तबीयत खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह दौर में थे तभी उन्हें असहज महसूस हुआ और उनका इलाज शुरू हो गया था। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन थोड़ा स्वस्थ होने के बाद ही मुख्यमंत्री अस्पताल से ही अपना कार्य संभालने लगे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों पर निगरानी रखी साथ ही कैबिनेट की बैठक कर अहम निर्णय भी लिए।
- विदिशा में कांग्रेस नेता का मेडिकल स्टोर सील: नशीली दवाएं बेचने की मिल रही थी शिकायत, होलसेल के लाइसेंस पर बेच रहे थे रिटेल दवाइयां
- काला हिरण शिकार मामला: हाईकोर्ट जस्टिस ने सलमान खान की अपील पर सुनवाई से किया इंकार
- ‘आपके पास 5 साल हैं’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को दिया स्वदेशी इंजन बनाने का बड़ा चैलेंज
- राजिम कुंभ कल्प 2026 : प्रख्यात कलाकार अरुण गोविल ने दी “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति, मुख्यमंत्री साय से की आत्मीय भेंट
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभांवित हुईं मुजफ्फरपुर की 9 लाख से अधिक महिलाएं, खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपए


