Rajasthan News: झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ितों को मुआवजे के तौर पर दी गई बकरियां अब सरकार के गले की फांस बन गई हैं। पीपलोदी से रवाना होकर ये बकरियां जयपुर के शहीद स्मारक पहुंच गईं, जहां नरेश मीणा के आमरण अनशन में शामिल हो गईं। नरेश मीणा का कहना है कि वह इन बकरियों के साथ मुख्यमंत्री के पास जाएंगे और मांग करेंगे कि बकरियां वापस ली जाएं तथा पीड़ितों को किसी अन्य तरीके से मदद दी जाए।
पीड़ित परिवारों को मिलीं 6-6 बकरियां
झालावाड़ जिला प्रशासन ने हादसे के पीड़ित परिवारों को 6-6 बकरियां और एक-एक बकरा देकर इसे अनोखी पहल बताया था। दावा किया गया था कि इससे परिवारों के चेहरे खिल उठे हैं। लेकिन अब हालात उलटे पड़ गए हैं। पीड़ित परिवारों को यह मदद रास नहीं आई और वे भी नरेश मीणा के साथ जयपुर पहुंच गए हैं।
नरेश मीणा का बड़ा ऐलान
शहीद स्मारक पर बैठे नरेश मीणा ने साफ कहा कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने केंद्र, राज्य और झालावाड़ के कुछ नेताओं पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया और ऐलान किया कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं होगा, उनका अनशन जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
- मोतिहारी में मानवता की मिसाल, खाकी बनी रक्षक, झाड़ियों में लहूलुहान पड़े युवकों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 170 रन का लक्ष्य, मार्को यानसेन ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, हेनरी-मैकॉन्ची और रचिन ने झटके 2-2 विकेट
- राज्यसभा चुनाव: BJP से लक्ष्मी वर्मा कल दाखिल करेंगी नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा बाकी
- बिहटा के कन्हौली बाजार में 16 लाख के 72 स्मार्टफोन चोरी, CCTV में कैद वारदात

