Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 222 आरएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की सूची जारी की। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कई अहम विभागों में अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उस नाम की रही, जो तीन साल पहले करोड़ों की रिश्वतखोरी के मामले में जेल तक जा चुका है।

आरएएस अधिकारी पुष्कर मित्तल और पिंकी मीणा को 2021 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार प्रकरण में एसीबी ने गिरफ्तार किया था। जांच में ठेकेदारों से घूस की मांग और करोड़ों की डील का खुलासा हुआ था। तब से मित्तल निलंबन और मुकदमे की कार्रवाई का सामना कर रहे थे। बीते जून में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति भी दी गई थी। अब लंबे इंतजार के बाद उन्हें फिर से पोस्टिंग मिली है। सरकार ने उन्हें झालावाड़ जिले के मनोहरथाना का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी के साथ ही वाणिज्यिक कर विभाग में उपायुक्त रहे आरएएस मोहन दान रत्नू को सीएम भजनलाल शर्मा का ओएसडी बनाया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में और भी कई बदलाव किए गए हैं। सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार को पशुपालन विभाग भेजा गया है।
जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव असलम शेर खान को अल्पसंख्यक मामले विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग में संयुक्त शासन सचिव रहे नरेश कुमार बंसल को नगर निगम जयपुर ग्रेटर का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आरएएस अधिकारी आनंदी लाल वैष्णव को गृह-पुलिस विभाग में संयुक्त शासन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- राज्यसभा चुनाव: BJP से लक्ष्मी वर्मा कल दाखिल करेंगी नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा बाकी
- बिहटा के कन्हौली बाजार में 16 लाख के 72 स्मार्टफोन चोरी, CCTV में कैद वारदात
- MP TOP NEWS TODAY: CM डॉ. मोहन समेत माननीयों ने खेली होली, महाकाल मंदिर के पास होटल में नॉनवेज! नदी में डूबने से 3 की मौत, मंच टूटने से भरभराकर गिरे भाजपा जिला अध्यक्ष, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- चंदौली में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की टक्कर, पांच युवक घायल
- मातम में बदली होली की खुशियां: नदी में नहाने के दौरान डूबने से 3 की मौत, परिवार में शोक की लहर

