Rajasthan News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार सुबह जयपुर के जंतर-मंतर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है, जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

झाड़ू लगाकर दिया संदेश
दिया कुमारी ने खुद झाड़ू उठाकर जंतर-मंतर के आसपास की सड़कों और गलियों की सफाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के प्रति जिम्मेदारी और प्रधानमंत्री मोदी के ‘सेवा ही धर्म है’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।
2 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा पखवाड़ा’
17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान महात्मा गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम कर रहे हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा ने किया था शुभारंभ
बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया था और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की थी। वहीं, दिया कुमारी ने बुधवार को जयपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान भी किया था।
पढ़ें ये खबरें
- ‘इलाज के साथ मां का स्नेह भी जरूरी’, दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला को दी अंतरिम जमानत
- लोकसभा में सुप्रिया सुले के अलग स्टैंड ने चौकाया, क्या होगा NCP का विलय? जाने पूरी बात
- ऑपरेशन प्रहार 2.0 : पंजाब में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, लुधियाना समेत कई जिलों में 1200 से ज्यादा गिरफ्तार
- पटना हाई कोर्ट की महिला वकील का घर में मिला जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
- साहब मैं जिंदा हूं…तख्ती लगाकर दफ्तर के चक्कर काट रहा पति, इधर पत्नी ले रही विधवा पेंशन के साथ गुजारा भत्ता, जानें क्या है पूरा मामला


