Rajasthan News: राजस्थान के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जोधपुर से दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन 25 सितंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

सुबह जोधपुर से, दोपहर तक दिल्ली
रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। 8 घंटे का यह सफर अन्य ट्रेनों की तुलना में काफी तेज होगा। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, जिससे नियमित यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। ट्रेन का रैक जोधपुर पहुंच चुका है और ट्रायल रन भी जल्द शुरू होगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस
इस वंदे भारत में 8 एसी कोच होंगे। इनमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों तरह की सीटें उपलब्ध होंगी। यात्रियों को सफर के दौरान वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक सीटें, बायो-टॉयलेट और पेंट्री कार जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि सेवा शुरू होते ही यात्रियों को आरामदायक और परेशानी-रहित यात्रा मिल सके।
राजस्थान में बढ़ रहा वंदे भारत नेटवर्क
फिलहाल राजस्थान में अजमेर-दिल्ली, जोधपुर-साबरमती और उदयपुर-जयपुर रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अब जोधपुर-दिल्ली के अलावा बीकानेर-दिल्ली और उदयपुर-चंडीगढ़ रूट पर भी नई वंदे भारत ट्रेनें 25 सितंबर से शुरू की जाएंगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : डकैती मामले में पुलिस को सफलता, दो और फरार आरोपी गिरफ्तार
- “Welcome To Hell”, अमेरिका सैनिकों को ताबूत में भेजेंगे… ईरान में सेना उतारने की तैयारी में अमेरिका, तेहरान टाइम्स ने दी ट्रंप को चेतावनी
- घर से पास भी सुरक्षित नहीं हैं बेटियां : शौच के लिए बगल के खेत में गई थी किशोरी, चार दरिंदों ने किया दुष्कर्म, पुलिस पर भी तहरीर बदलवाने का आरोप
- CG News : सेंट्रल जेल के कैदी को मिल रहा था स्पेशल ट्रीटमेंट, 2 प्रहरी सस्पेंड
- जीवन का अंतिम सफरः मिनी बस और गैस टैंकर के बीच जोरदार भिंड़त, बस में सवार यात्रियों का हाल देख चीख पड़े लोग
