Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज रविवार (23, अगस्त) को अपने दो दिवसीय दौरे पर माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाजपट्टी के मधुरापुर गांव में शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद किया। निशांत कुमार ने कहा, शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
लगे नीतीश-निशांत मुर्दाबाद के नारे
हालांकि निशांत कुमार के सीतामढ़ी दौरे के दौरान उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद’ और ‘निशांत कुमार मुर्दाबाद’ का नारा लागान शुरू कर दिया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ता निशांत से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य मंत्री से मिलने नहीं दिया गया, जिससे वे नाराज हो गए और नितिश व निशांत कुमार मुर्दाबाद जैसे नारे लगाने लगे।
स्वागत करने अतिथि गृह पहुंचे थे कार्यकर्ता
नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपने नेता (निशांत कुमार) का स्वागत करने के लिए जिला अतिथि गृह पहुंचे थे, जहां निशांत कुमार ठहरे हुए थे। वे स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात और उन्हें माला पहनाकर उनका स्वगात करना चाहते थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वहा मौजूद पाधिकारियों ने उन्हें मंत्री से मिलने नहीं दिया और अंदर जाने से रोक दिया, जिससे नाराज होकर वे नारेबाजी करने लगे।
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और हंगामा बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सख्ते में आ गए। अधिकारियों ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही अतिथि गृह के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से और कड़ी कर दी गई, जिससे की स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण किया जा सके। फिलहाल यह घटना स्थानीय स्तर पर जदयू संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल की कमी को उजागर कर रही है।
ये भी पढ़ें- छपरा में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टोटो को रौंदा, ससुर-बहू की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

