Rajasthan News: पाली से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रोहट के अरटिया गांव में एक युवती को पिछले तीन महीने से पैरों में लोहे की जंजीर से जकड़कर रखा गया था। घर के अंदर उसकी हालत का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जंजीरें खुलवाईं और युवती को एंबुलेंस से पाली के बांगड़ अस्पताल भेजा गया। अब मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह राणावत उसका इलाज कर रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी वेदांत गर्ग ने बताया कि परिवार बेहद गरीब और अशिक्षित है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवती का आधार कार्ड तक नहीं बन पाया है।
जांच में पता चला कि चार महीने पहले युवती के पिता और चाचा के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान युवती को भी पीटा गया। इसके बाद वह सदमे में चली गई और धीरे-धीरे बोलना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने झाड़-फूंक करवाई और फिर जोधपुर अस्पताल भी ले गए, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अब वह बड़बड़ाने, चिल्लाने, कपड़े फाड़ने और मिट्टी खाने जैसी हरकतें करने लगी।
पुलिस की भूमिका भी सवालों में है। मारपीट का मामला थाने तक पहुंचा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, परिवार की हालत ऐसी है कि मजदूरी करने बाहर जाएं तो युवती को अकेला छोड़ना संभव नहीं। इसी मजबूरी में उन्होंने उसे जंजीरों से बांध दिया था।
पढ़ें ये खबरें
- BREAKING : मेरठ में BSF जवान की हत्या, सरेआम मारी गोली, आरोपी फरार
- श्रमिक सम्मेलन : CM साय ने 79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में 27.15 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर, कहा- मेहनतकशों का सशक्तिकरण ही है विकसित छत्तीसगढ़ की नींव
- CG Highcourt News : हाईकोर्ट का असिस्टेंट प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर बड़ा फैसला, कॉलेज प्रबंधन के आदेश को किया रद्द
- बिना बुलाए शादी में पहुंचे तो हुआ विवाद, चाकूबाजी में नाबालिग की मौत; पांच गिरफार
- तलाक के बाद की थी दूसरी शादी, ससुराल के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत
