Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को सीकर दौरे पर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के सामने आयोजित नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन पर सरकार कड़ा कानून लाई है। जो लोग हमारी बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर जाल में फंसाते थे, अब वे सलाखों के पीछे रहेंगे।
सीएम ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ताकत होते हैं, इसलिए जरूरी है कि नशा मुक्ति अभियान से अधिक से अधिक युवा जुड़ें। उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीनों में नशे के खिलाफ 6608 मुकदमे दर्ज हुए, 7800 से ज्यादा गिरफ्तारियां की गईं और हजारों किलो नशे की खेप जब्त की गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद कम हुआ है। युवाओं से अपील की कि पढ़ाई और परिश्रम से देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें। सीएम ने कहा कि कांग्रेस शासन में पेपर लीक होना आम बात थी। लेकिन मौजूदा सरकार में पिछले दो साल में आयोजित परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। पहले साल में एक लाख नौकरी देने का वादा किया था, जिसमें से 75 हजार भर्ती हो चुकी हैं और 25 सितंबर तक बाकी पूरी हो जाएगी। निजी क्षेत्र में भी 6 लाख से ज्यादा रोजगार देने की तैयारी है।
सीएम ने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने स्वच्छता और मां के नाम एक पेड़ जैसे अभियान चलाए, उसी तरह हमें भी समाज को मजबूत बनाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं को देश का भाग्य विधाता बताते हुए नशा मुक्ति का संकल्प लेने की अपील की।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

