Rajasthan News: जयपुर की फूड सेफ्टी टीम ने सोमवार को चांदपोल बाजार स्थित अग्रवाल रोड लाइंस पर छापेमारी कर 884 लीटर नकली घी जब्त किया. कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर चल रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत की गई.

कंपनियों ने खुद बताया घी नकली
सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के अनुसार, निरीक्षण के दौरान पैकिंग पर संदेह होने पर स्टॉक की जांच की गई और सरस, लोटस, कृष्णा व गोरस ब्रांड के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया. प्रतिनिधियों ने मौके पर ही बताया कि जब्त किया गया घी नकली है.
नमूने लिए, 884 लीटर घी सीज
टीम ने कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए और 884 लीटर नकली घी सीज किया. जांच में सामने आया कि यह माल नावा, कुचामन, परबतसर, मकराना और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था.
लाइसेंस भी नहीं मिला
मौके पर अग्रवाल रोड लाइंस का खाद्य अनुज्ञा पत्र भी नहीं पाया गया. मालिक अरुण कुमार जैन यह नहीं बता सके कि माल कहां से आया और किसे भेजा जाना था. टीम ने कहा कि नमूनों की लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पढ़ें ये खबरें
- 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, वन्य जीव प्रभाग की टीम ने निरीक्षण कर प्राकृतिक जोखिमों का किया आंकलन
- Rajasthan News: माही नदी में पलटी 10 लोगों से भरी नाव, महादेव के दर्शन करने जा रहे 2 लोग लापता
- DC vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को उसी के घर में 8 विकेट से चटाई धूल, संजू ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, कार्तिक के साथ की 114 रन की मैच विनिंग साझेदारी
- बच्चों के हाथ में कलम की जगह पकड़ाई प्लेट, मिड डे मील के दौरान धुलवाई प्लेट, Video Viral
- शैमफोर्ड विद्यालय में शांति एवं सद्भावना अभियान आयोजित, विद्यार्थियों को दिए तनावमुक्ति के टिप्स
