Rajasthan News: राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से 47 वर्षीय हनीफ खान को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI तक पहुंचा रहा था.

कैसे पकड़ा गया
सीआईडी महानिरीक्षक (सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत के मुताबिक, एजेंसी लंबे समय से राज्य में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी. जांच में सामने आया कि मोहनगढ़ निवासी हनीफ खान सोशल मीडिया के जरिए सीधे ISI के संपर्क में था.
बॉर्डर के पास से कर रहा था जासूसी
हनीफ भारत-पाक सीमा से लगे बहला गांव का रहने वाला है. इस वजह से उसकी सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही आसान थी. पूछताछ में पता चला कि वह सेना की गतिविधियों और मूवमेंट की लगातार निगरानी करता था और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एक्टिव
सुरक्षा एजेंसियों ने पाया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भी वह अपने पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था. मोबाइल की तकनीकी जांच और पूछताछ से साफ हुआ कि हनीफ पैसों के बदले सामरिक जानकारियां साझा कर रहा था.
जैसलमेर में चौथा केस
गंभीर सबूतों के आधार पर सीआईडी ने राजकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत केस दर्ज कर 25 सितंबर को उसे गिरफ्तार किया. इस साल जैसलमेर में जासूसी के आरोप में यह चौथी गिरफ्तारी है.
पढ़ें ये खबरें
- शिक्षण गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर बैठक आयोजित
- खबर का असर: सर्चिंग के नाम पर गोवा ट्रिप करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन अटैच
- महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को शहजादपुर में राज्य स्तरीय समारोह, मंत्री श्याम सिंह राणा ने गांव-गांव पहुंच दिया निमंत्रण
- Today’s Top News : पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की कोशिश, नकली Everest मसाले का भड़ाफोड़, 133 दिन से डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से करोड़ों की ठगी, महिला गार्ड की मौत पर बवाल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG News : जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, जल्द पुनर्निर्माण के दिए निर्देश
