Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर हाईवे पर एक कपल का खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद जिला पुलिस ने बाइक की पहचान कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

वीडियो में क्या दिखा
फुटेज में युवक अपनी बाइक चला रहा है और लड़की को टंकी पर उल्टी दिशा में बैठाया हुआ है. दोनों की इस हरकत को देखकर हाईवे से गुजर रहे लोग नाराज हुए, क्योंकि यह न सिर्फ उनकी बल्कि बाकी यात्रियों की जान के लिए भी खतरा था. वीडियो रिकॉर्ड होते देख लड़की लगातार अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती रही.
हाईवे से गुजर रहे एक शख्स ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बना लिया और इसे ऑनलाइन अपलोड कर दिया. देखते ही देखते क्लिप वायरल हो गई. वीडियो सामने आने के बाद एडिशनल एसपी हिमांशु जांगीड़ ने अलवर गेट और आदर्श नगर थाना पुलिस को बाइक चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. शुरुआती जांच में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर अजमेर का पाया गया है.
पुलिस का कहना है कि गाड़ी मालिक और चालक की पहचान होने के बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा. अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस तरह के स्टंट यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हैं और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं.
पढ़ें ये खबरें
- 219 दिन की देरी पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की याचिका, जानिए पूरा मामला…
- बरगी डैम हादसे पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, क्रूज में मौजूद चालक समेत सदस्यों पर FIR करने का आदेश, कही ये बड़ी बात
- US सैन्य विमान फारस की खाड़ी से हुआ लापता, ‘7700’ इमरजेंसी सिग्नल भी भेजा
- बिहार में अब ‘लोक सेवक आवास’ कहलाएगा CM हाउस: 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न मार्ग का हुआ विलय, जानें क्यों पड़ा यह नाम
- PDA की काट भाजपा के… 27 विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP को घेरते हुए कह दी बड़ी बात
