Rajasthan News: बांसवाड़ा में माही-परमाणु विद्युत परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज़ कुछ अलग दिखा. उनकी एंट्री से लेकर मंच पर नेताओं के साथ मौजूदगी तक, हर पल सियासी हलकों में सुर्खियों में है. आमतौर पर मोदी ओपन गाड़ी से अकेले या सिर्फ मुख्यमंत्री के साथ आते हैं, लेकिन इस बार उनके साथ सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और दोनों डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा भी थे.

मंच पर वसुंधरा से बातचीत
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें मोदी मंच पर अभिवादन करते समय वसुंधरा राजे से करीब आधा मिनट तक बात करते दिखे. भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लोकप्रिय सीएम कहा और पहली बार वसुंधरा को सार्वजनिक मंच से बहन कहकर संबोधित किया.
गुटबाजी खत्म करने का संकेत
राजस्थान की राजनीति में इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा की गुटबाज़ी खत्म करने का संदेश माना जा रहा है. केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि सरकार भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में योजनाओं को लेकर जनता तक पहुंचे और सभी बड़े नेता इसमें सहयोग करें.
क्या कम हुई खटास?
सियासी हलकों में चर्चा है कि मोदी और वसुंधरा के रिश्तों में जो तल्खी पहले दिखती थी, अब वह कम होती दिख रही है. वसुंधरा भी रिश्ते सुधारने की कोशिश में हैं. यही वजह है कि अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में उनके खेमे को भी जगह मिल सकती है.
पढ़ें ये खबरें
- शिक्षण गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर बैठक आयोजित
- खबर का असर: सर्चिंग के नाम पर गोवा ट्रिप करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन अटैच
- महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को शहजादपुर में राज्य स्तरीय समारोह, मंत्री श्याम सिंह राणा ने गांव-गांव पहुंच दिया निमंत्रण
- Today’s Top News : पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की कोशिश, नकली Everest मसाले का भड़ाफोड़, 133 दिन से डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से करोड़ों की ठगी, महिला गार्ड की मौत पर बवाल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG News : जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, जल्द पुनर्निर्माण के दिए निर्देश
