Rajasthan News: जालौर जिले के रानीवाड़ा से विधायक रतन देवासी से जुड़ा धमकी विवाद अब और पेचीदा हो गया है। मामला तब नया मोड़ लिया, जब एक महिला उद्यमी ने विधायक रतन देवासी और उनके परिवार पर धमकी देने का आरोप लगाया।

महिला उद्यमी ने वायरल वीडियो में कहा कि वह पहले भी विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं और कई बार उनके द्वारा परेशान किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों जैसे आईजी, डीआईजी और एसपी से मदद मांगी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वह वर्तमान भजनलाल सरकार से इंसाफ की उम्मीद कर रही हैं।
इससे पहले, 22 सितंबर 2025 की देर रात रतन देवासी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दावा किया था कि उन्हें और उनके परिवार को पूर्व कांग्रेस मंत्री और उनके बेटे से खतरा है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं और राजस्थान पुलिस को टैग किया था।
पढ़ें ये खबरें
- बैतूल में दर्दनाक हादसा: पंचायत कॉम्प्लेक्स में दीवार गिरी, महिला मजदूर की मौत
- ममता बनर्जी के घोषणापत्र पर भाजपा का तीखा प्रहार, तारकिशोर प्रसाद बोले- टीएमसी की विदाई तय
- CG News : नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ FIR, CMO ने लगाया ये आरोप…
- तरुण हत्याकांड के बाद उत्तम नगर में ईद पर तनाव की कोशिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा
- पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज पर सियासी घमासान, सीएम नीतीश की जगह पुत्र निशांत पहुंचे, रामकृपाल यादव ने विपक्ष को घेरा
