चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए विशेष योजना की घोषणा की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि प्रत्येक ग्रुप डी कर्मचारी को 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम प्रदान किया जाएगा। इस योजना से लगभग 35,894 कर्मचारियों को लाभ होगा। यह राशि बिना किसी ब्याज के दी जाएगी और इसे पांच समान मासिक किश्तों में लौटाना होगा, जिसकी पहली किश्त नवंबर 2025 की तनखाह से कटेगी।
वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंजाब में 36,065 ग्रुप डी कर्मचारी हैं, जिनमें से 13,375 कर्मचारियों को पहले ही 13.37 करोड़ रुपये का अग्रिम वितरित किया जा चुका है। इस साल सभी पात्र कर्मचारियों के लिए अग्रिम का कुल खर्च 35.89 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

इसके लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। दीवाली (20 अक्टूबर) को देखते हुए यह राशि 17 अक्टूबर तक कर्मचारियों के खातों में वितरित कर दी जाएगी।
- Chardham Yatra 2026 : अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम, भीड़ में बाबा केदारनाथ के दिवाने सबसे ज्यादा
- रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए
- IPL 2026: चेन्नई से हार के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है मुंबई, ये है पूरा समीकरण
- CM डॉ. मोहन 3 मई को देंगे बड़ी सौगात, इंदौर -पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे भूमि-पूजन
- चित्रकूट नोड में जल्द होगा BEL की यूनिट का शिलान्यास, सीएम योगी ने की कार्यों की समीक्षा

