Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षा विभाग के हालिया तबादलों को लेकर सियासी टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा. कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिवस पर भी झूठ फैलाना और भ्रामक बातें करना डोटासरा की आदत है. कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार और पाखंड पर टिकी रही है.
दिलावर ने याद दिलाया कि अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों ने खुले मंच से तबादलों में पैसों के लेन-देन की बात कबूल की थी. उनका कहना है कि मौजूदा भजनलाल शर्मा सरकार में तबादले पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता के आधार पर हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासनकाल में विभाग को लूट का अड्डा बना दिया गया था.
उन्होंने डोटासरा पर कटाक्ष करते हुए कहा, आज उनकी सबसे बड़ी पीड़ा यही है कि सत्ता से बाहर होने के बाद अब भ्रष्टाचार का मौका नहीं मिल रहा. उनकी राजनीति हमेशा पैसों और पोस्टिंग के कारोबार पर आधारित रही है. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट भी बताती है कि कांग्रेस राज में राजस्थान तबादलों में भ्रष्टाचार के मामलों में देशभर में सबसे ऊपर था.
दिलावर ने आगे कहा कि भारत की संस्कृति में शस्त्र पूजन की परंपरा आदिकाल से रही है और कांग्रेस इस पर कितनी भी आपत्ति क्यों न उठाए, हमारी परंपराओं को कोई रोक नहीं सकता.
पढ़ें ये खबरें
- Jaipur Eid News: गुलाबी नगरी में मोहब्बत की बारिश! ईदगाह में नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों पर हिंदुओं ने बरसाए फूल, बोले- राम के बिना रमजान अधूरा
- SDM बेघर, नियमों की धज्जियां उड़ा रहे अधिकारी-कर्मचारी : निलंबित अफसर का सरकारी मकानों पर कब्जा कायम, सिस्टम पर उठे सवाल
- Crypto Market Update: $70,000 के स्तर पर अटकी बिटकॉइन की रफ्तार, जानिए क्यों टेंशन में इनवेस्टर्स?
- नीतीश कुमार का बक्सर दौरा, स्पोर्ट्स और कल्चरल हब बनेगा जिला, मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात
- Punjab vs Rajasthan Water Dispute: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, राजस्थान से मांगे ₹1.44 लाख करोड़, जानें क्या है 1920 का समझौता
