Rajasthan News: जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में चिकित्सा इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया है। शनिवार को यहां पहली बार रोबोट की सहायता से किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी की गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, यह उत्तर भारत के किसी सरकारी अस्पताल में पहला रोबोट-असिस्टेड किडनी ट्रांसप्लांट है। इस सर्जरी में 71 वर्षीय मां ने अपने 38 वर्षीय बेटे को किडनी दान की, और दोनों की हालत अब स्थिर है।

रोबोट की निगरानी में हुई जटिल सर्जरी
यह सर्जरी दिल्ली से आए वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनंत कुमार की देखरेख में की गई। उनकी टीम ने जयपुर के डॉक्टरों के साथ मिलकर यह जटिल प्रक्रिया पूरी की। डॉ. प्रियदर्शी ने बताया कि दाता की किडनी निकालने के लिए लेप्रोस्कोपिक (कीहोल) तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जबकि प्राप्तकर्ता में प्रत्यारोपण रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम की मदद से किया गया।
मरीज को कम दर्द, जल्दी रिकवरी
डॉ. प्रियदर्शी के अनुसार, रोबोटिक तकनीक पारंपरिक सर्जरी से काफी उन्नत है। इसमें छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और रिकवरी भी जल्दी होती है। साथ ही ऑपरेशन के बाद संक्रमण और अन्य जटिलताओं का जोखिम भी कम रहता है।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
