लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू करने की दिशा में केंद्रीय सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जानकारी दी कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की एक टीम हलवारा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन की जांच के लिए जल्द पहुंचेगी।
जांच में टर्मिनल को उपयुक्त पाए जाने पर इसे मंजूरी दी जाएगी, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) इसे पंजाब सरकार से टेकओवर कर लेगी।जिला प्रशासन ने हलवारा एयरपोर्ट के सिविल कार्य पूरे होने के संबंध में केंद्रीय सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद अब केंद्र की टीम टर्मिनल भवन की जांच करेगी। मंजूरी मिलने के बाद इस एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो सकेंगी।
केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने मीडिया को बताया कि मंजूरी मिलने के बाद हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की प्रक्रिया शुरू होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी इस बात पर काम कर रहे हैं कि लुधियाना से किन-किन गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।
- माघ मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, ‘महाशिवरात्रि’ पर 40 लाख भक्तों ने किया स्नान, भारी भीड़ के साथ मेला संपन्न
- Bihar Top News Today: बिहार में महाशिवरात्रि की धूम, LJP(R) ने फूंका तेजस्वी का पुतला, CM नीतीश ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा, सड़क हादसे में ससुर-बहू की दर्दनाक मौत, भागलपुर अग्निकांड में 6 दुकानें जलकर राख, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- उज्जैन में ‘उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेले’ का शुभारंभ: सीएम डॉ मोहन बोले- वाहन खरीदी पर दी जा रही विशेष छूट, व्यापार से बनेगा विकास का नया प्रतिमान
- मर्यादा पुरुषोत्तम के ननिहाल में कल स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आगमन, भव्य स्वागत की तैयारी में जुटी श्रद्धालु
- बांग्लादेश में चुनाव खत्म होते ही फिर हिंदुओं के खिलाफ शुरू हुई हिंसा, कट्टरपंथियों ने काली मंदिर को बनाया निशाना ; मचाई तोड़फोड़


