पंजाब से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का अस्पताल में निधन हो गया है वह, पिछले करीब 10 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद परिवार और पंजाब के लोग बेहद दुखी हैं। अस्पताल के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि 27 सितंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास राजवीर दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ था। बताया गया कि राजवीर अपनी बाइक पर बद्दी से शिमला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया और उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजवीर को कार्डियक अरेस्ट भी हुआ, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था।

इस सड़क दुर्घटना में सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं और वे इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। सिंगर की इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों द्वारा तुरंत जांच की गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
- दिल्ली सरकार ने ‘मिशन अनमोल’ को मंजूरी, हर वर्ष 2.5 लाख नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग कराएगी सरकार
- दिल्ली दौरे पर सीएम साय, मंत्री केदार कश्यप ने कहा – छत्तीसगढ़ के विकास में पड़ेगा बड़ा असर, बस्तर बनेगा सबसे समृद्ध संभाग
- Vaibhav Suryavanshi New Record : 15 साल के वैभव ने बदलकर रख दिया 19 साल का इतिहास, छक्कों से बनाया ‘असंभव’ वर्ल्ड रिकॉर्ड
- वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई का निधन, इंदिरा और राजीव सरकार में थी मंत्री, छत्तीसगढ़ से दो बार चुनी गईं राज्यसभा सदस्य
- पटना EOW दफ्तर पहुंचे सहरसा DRDA निदेशक वैभव कुमार, पूछताछ जारी

