जालंधर। इटली में बीती पांच अक्टूबर को कार की ट्रक के साथ टक्कर में पंजाब के चार युवाओं की मौत हो गई थी। इससे पंजाब में शोक की लहर है, इसमें से तीन जालंधर के रहने वाले थे। दुर्घटना में हुई इस मौत की खबर ने मृतकों के परिजनों को झंझोर कर रख दिया है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मरने वाले युवाओं के शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से संपर्क किया है।
मृतकों की पहचान हरविंदर सिंह निवासी गांव घोड़ेवाही, सुरजीत सिंह निवासी गांव मेदा शाहकोट, मनोज कुमार निवासी आदमपुर और जसकरण सिंह निवासी जिला रोपड़ है। हरविंदर सिंह और सुरजीत सिंह के स्वजन ने संत सीचेवाल के कार्यालय से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है। कमाने खाने गए थे युवक जानकारी के अनुसार युवकों ने विदेश का रुख कमाने के लिए किया था लेकिन अब परिवारवालों को पालने के लिए उनका चिराग नहीं बचा। गांव घोड़ेवाही के हरविंदर सिंह को परिवार ने साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज लेकर विदेश भेजा था, ताकि परिवार की गरीबी दूर की जा सके।

उसके पिता को कैंसर की बीमारी है, जिसके कारण वह काम नहीं कर पाते हैं। हरविंदर ही एक कमाने वाला था लेकिन अब वह भी नहीं रहा। सीमित आय के कारण सुरजीत पहले दुबई में भी काम कर चुका था, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। इसलिए उसने करीब नौ महीने पहले इटली का रुख किया था।
- Rajasthan News: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की नई आवासीय योजनाएं जल्द, फागी और चौमूं में भी मिलेंगे किफायती फ्लैट्स; देखें पूरी लिस्ट
- CG Train News Update: गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, निरस्त की गई दर्जन भर ट्रेनों की सेवा हुई बहाल…
- पापा चुनाव लड़ेंगे, बेटा विधायकी करेगा! MLA शफीक अहमद के बेटे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, अस्पताल का निरीक्षण कर खंगाले दस्तावेज
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: PWD के 2 इंजीनियर 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी 6% कमीशन राशि
- भोंदू बाबा मामले में ED की हुई एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू
