संगरूर। शहर में आम आदमी पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। नगर कौंसिल संगरूर चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत तक पहुंचने में नाकाम रही, वहीं कड़ी जोड़-तोड़ करके नगर कौंसिल पर कब्जा जमाने के महज पांच माह बाद ही आठ आप पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
आम आदमी पार्टी के संगरूर में यह हालात तब हैं, जब पंजाब में आप की सरकार होने के साथ-साथ हलका विधायक, पार्टी प्रदेश प्रभारी, नगर कौंसिल प्रधान समेत सभी जगह आप काबिज है।
कौंसिल सीनियर उपप्रधान, उपप्रधान समेत आप के आठ पार्षदों द्वारा पार्टी छोड़ने का सार्वजनिक तौर पर एलान करने के 24 घंटे बाद भी पार्टी हाईकमान ने कोई सुध नहीं ली। बेशक अभी पार्टी स्तर पर पार्षदों के इस्तीफों को मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में कौंसिल में आप एक बार फिर अल्पमत में पहुंच गई है। नगर कौंसिल प्रधान को कुर्सी से उतारने के लिए यह सारा सियासी षड़यंत्र रचा जा रहा है। इसके बावजूद प्रधान की कुर्सी सुरक्षित है, क्योंकि प्रधान को कुर्सी से उतारने के लिए 21 पार्षदों का एकजुट होना जरूरी है।
- हाइवे पर मची चीख-पुकार : भारत नेपाल मैत्री सेवा बस पलटी, 65 यात्री सवार
- मैहर में शिक्षक की हैवानियत: मासूमों की साथ की ऐसी हरकत, अभिभावकों में भारी आक्रोश
- इंसानियत हुई तार -तार, बिजनेसमैन बना हैवान, पैसों के लिए पति- पत्नी को किया लहूलुहान
- तालाब में तैरता मिला सगे भाई-बहन का शव, परिजनों में पसरा मातम
- RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया, लोन महंगे नहीं होंगे, 6.9 फीसदी जीडीपी का अनुमान लगाया

