पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार के दौरान मशहूर गायिका बानी संधू और कई लोगों के साथ चोरी की घटना हुई है। बड़ी बात यह है कि सभी के मोबाइल चोरी हुए हैं। जहां एक तरफ फैंस और परिजन दुख में डूबे थे वहीं एक गिरोह चोरी में लगा हुआ था। जानकारी के अनुसार, राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार के दौरान बानी संधू का फोन चोरी हो गया। बानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस घटना की जानकारी साझा की है।
दरअसल, इससे पहले खबर आई थी कि राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार के दौरान लगभग 150 फोन चोरी हो गए, जिसके बाद एक प्रशंसक ने बानी संधू से पूछा, हमने खबरों में देखा कि राजवीर के अंतिम संस्कार के दौरान आपका फोन चोरी हो गया, क्या यह सच है? कृपया मुझे बताएं।

बानी संधू ने इस टिप्पणी का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, हां, यह सच है। मुझे लगा कि हमारा फोन चोरी हो गया है, इसलिए मैंने ऐसे मौकों पर कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि और भी कईयों के फोन चोरी हो गए हैं। कुछ लोगों की मानसिकता बहुत ही गिर गई है, कम से कम आप लोग सोचो तो सही कि जा कहां रहे हो।
- वाराणसी कफ सिरप केस: वैभव जायसवाल की मां और पत्नी अरेस्ट, हवाला के जरिए करता था पैसों की हेराफेरी
- मिरी पिरी मेडिकल कॉलेज विवाद ने पकड़ा तूल, संगत के बीच उतरे दादूवाल, कहा – हर घर तक पहुंचाएंगे सच्चाई
- उत्तराखंड वाले ध्यान दें! प्रदेश में मकान सूचीकरण और मकानों की होगी गणना, जानिए आखिर क्यों है जरूरी…
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अंबाला, पंचकूला और सोनीपत निगम चुनावों पर लगा ब्रेक, नोटिफिकेशन रद्द
- ‘मुझे माफ कर देना मम्मी..’, कमरे में लटकता मिला कृषि पदाधिकारी का शव, परिजन बोले- गंदी नजर रखते थे सहकर्मी
