Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » कारोबार » देश-विदेश

EPF अकाउंट को अब ‘खाली’ छोड़ना पड़ेगा भारी : अब अकाउंट में हमेशा रखना होगा 25% बैलेंस, पूरा पैसा निकालने के लिए बढ़ा इंतजार !

Trisha Agrawal
14 Oct 2025, 12:32 PM October 15, 2025
कारोबार
EPF अकाउंट को अब ‘खाली’ छोड़ना पड़ेगा भारी : अब अकाउंट में हमेशा रखना होगा 25% बैलेंस, पूरा पैसा निकालने के लिए बढ़ा इंतजार !
Share
Share Share Follow

EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की अहम बैठक में भविष्य निधि से जुड़ी कई नीतियों में बड़ा बदलाव किया गया है. सबसे अहम फैसला यह रहा कि अब कर्मचारियों को अपने PF अकाउंट में कुल योगदान राशि का 25% हिस्सा हमेशा बनाए रखना होगा. यानी आप चाहें भी तो अकाउंट पूरी तरह खाली नहीं कर सकते. ये कदम रिटायरमेंट फंड को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस मिनिमम बैलेंस पर तय ब्याज मिलता रहेगा.

दूसरा बदलाव: पूरा पैसा निकालने के लिए अब लंबा इंतजार करना होगा

पहले जहां EPFO सदस्य 2 महीने की बेरोजगारी के बाद पूरा पैसा निकाल सकते थे, अब यह अवधि 12 महीने कर दी गई है. यानी अब नौकरी छूटने के बाद भी आपको सालभर इंतजार करना होगा. सिर्फ इतना ही नहीं – पूरी पेंशन राशि निकालने के लिए भी अब 36 महीने का वेटिंग पीरियड होगा, जो पहले सिर्फ 2 महीने था.

कहीं राहत, कहीं सख्ती : आंशिक निकासी के नियम आसान किए गए

अब एंप्लॉयी और एंप्लॉयर दोनों के हिस्से से मिलाकर पूरा पात्र बैलेंस आंशिक निकासी में मिल सकता है. आंशिक निकासी के लिए मिनिमम सर्विस की अवधि घटाकर 12 महीने कर दी गई है. 13 जटिल शर्तों को घटाकर 3 कैटेगरी में बांटा गया है.

  • जरूरी जरूरतें (शादी, शिक्षा, बीमारी)
  • आवासीय जरूरतें
  • विशेष परिस्थितियां

खास बात – अब विशेष परिस्थितियों में पैसे निकालने के लिए कारण बताने की जरूरत नहीं होगी, जो पहले कई क्लेम रिजेक्ट होने का कारण बनता था.

अन्य फैसले जो जानना जरूरी है

‘विश्वास योजना’ लागू – कॉन्ट्रीब्यूशन में देरी पर अब सिर्फ 1% प्रतिमाह पेनल्टी लगेगी. इससे पुराने पेंडिंग केस भी खत्म होंगे. EPS-95 पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अब घर पर मिलेगा, EPFO इसके लिए ₹50 फीस खुद भरेगा. EPF रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन सितंबर वेतन माह के लिए 22 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है, जिससे नियोक्ताओं को नई ECR प्रणाली अपनाने का समय मिल सके.

क्या आपके लिए अच्छा है ये बदलाव?

  • अगर आप जल्दी-जल्दी PF निकालने की सोच रहे थे, तो अब रणनीति बदलनी होगी.
  • लेकिन अगर आप रिटायरमेंट तक निवेश बनाए रखना चाहते हैं, तो ये नियम लॉन्ग टर्म सेविंग के लिहाज से फायदेमंद हो सकते हैं.
  • कुछ मामलों में राहत जरूर दी गई है, लेकिन फंड को सुरक्षित रखने के लिए सरकार की मंशा अब ज्यादा स्पष्ट हो गई है.
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

Delhi News Brief: दिल्ली में ISI के ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़; शालीमार बाग में 143 मकानों पर चलेगा बुलडोजर; दिल्ली में सुरक्षा को नया मजबूती का कवच
ट्रेंडिंग

Delhi News Brief: दिल्ली में ISI के ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़; शालीमार बाग में 143 मकानों पर चलेगा बुलडोजर; दिल्ली में सुरक्षा को नया मजबूती का कवच

Today | 1 min ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
इधर BJP मुख्यमंत्री शपथ लेगा; उधर देशभर में बंगाल का आलू जाएगा, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- यह सिर्फ घोषणा नहीं…
ट्रेंडिंग

इधर BJP मुख्यमंत्री शपथ लेगा; उधर देशभर में बंगाल का आलू जाएगा, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- यह सिर्फ घोषणा नहीं…

Today | 5 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Bihar Weather Report: बिहार में अभी से झुलसाने लगी गर्मी, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
बिहार

Bihar Weather Report: बिहार में अभी से झुलसाने लगी गर्मी, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी

Today | 11 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
MP Morning News: लाडली बहनों को मिलेगा सौगात, आष्टा में सीएम का रोड शो, 17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक, NDA-NA और CDS परीक्षा आज, भोपाल और नीमच के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल
मध्यप्रदेश

MP Morning News: लाडली बहनों को मिलेगा सौगात, आष्टा में सीएम का रोड शो, 17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक, NDA-NA और CDS परीक्षा आज, भोपाल और नीमच के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल

Today | 16 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Bilaspur News Update : महिला वकील से ठगी, LTT-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध रेत खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा, सूने मकान में चोरी
छत्तीसगढ़

ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved