अमृतसर। दिवाली के पहले अमृतसर में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। एक बड़ी आतंकी घटना को रचने वालों को पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जप्त किया है। यह सफलता यह बॉर्डर रेंज के डीआईजी नानक सिंह के निर्देशन में अमृतसर ग्रामीण पुलिस को मिली है। जानकारी के अनुसार अजनाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आईईडी, तीन हैंड-ग्रेनेड, मदरबोर्ड, रिमोट कंट्रोल बैटरी और डेथनेटर सहित विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी ने बताया कि यह बरामदगी किसी संभावित बड़े आतंकी हादसे को टालने में अहम साबित हुई है। डीआईजी नानक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार बॉर्डर रेंज में आतंकवाद, गैंगस्टर गतिविधियों और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर पुलिस का मकसद स्पष्ट है जो भी लोग समाज में भय या अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियानों के बारे में डीआईजी ने बताया कि जिले में अब तक 879 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 1,491 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक 211 किलोग्राम हेरोइन, 6 किलोग्राम आईस, और करीब 1.5 किलोग्राम अफीम बरामद की है। बरामदगी का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 1.90 करोड़ आंका गया है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज और फोर्चर करने की प्रक्रिया जारी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 68 भगोड़े आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
- DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- CM डॉ. मोहन ने जबलपुर में कृषि मंथन कार्यशाला को किया संबोधित, कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश बना कृषि विकास का अग्रणी राज्य
- Haryana Accident News : करनाल में रफ्तार का कहर, कार की चेपट में आकर 2 की मौत, परिजनों ने पुलिस वाहन से हादसे का लगाया आरोप…
- पैर जमीन पर और गले में फंदा, छात्रा की मौत पर उठे गंभीर सवाल, पति गिरफ्तार
- रायपुर में जल संकट : नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा – 35 वार्डों में हाहाकार, करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा पानी

