Rajasthan News: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री टीकाराम जूली समेत कुल 40 नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने इसके लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं।
40 स्टार प्रचारक मैदान में

कांग्रेस की लिस्ट में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ. सी.पी. जोशी, अशोक चंदना, जितेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, मोहन प्रकाश, धीरज गुर्जर, दिव्या मदेरणा, शांति धारिवाल, रामलाल जाट, अर्जुन सिंह बामणिया, हरिमोहन शर्मा, मुरारी लाल मीणा, भजनलाल जाटव, उम्मेदाराम बेनीवाल और रामकेश मीणा जैसे नाम शामिल हैं।
मतदान 11 नवंबर को, नतीजे 14 नवंबर को
अंता विधानसभा सीट पर मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। यह सीट भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। 2005 में उपसरपंच चुनाव के दौरान सरकारी कामकाज में बाधा डालने और SDM पर पिस्तौल तानने के मामले में कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके चलते उनकी सदस्यता समाप्त हो गई।
त्रिकोणीय मुकाबला तय
अंता सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया, भाजपा से मोरपाल सुमन और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नरेश मीणा मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन का नामांकन वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में दाखिल करवाया है।
जातीय समीकरण बनेगा निर्णायक फैक्टर
अंता विधानसभा में करीब 2.25 लाख मतदाता हैं। इनमें माली समाज के लगभग 40 हजार, अनुसूचित जाति के 35 हजार और मीणा समुदाय के 30 हजार मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा धाकड़, ब्राह्मण, बनिया और राजपूत मतदाता भी चुनावी तस्वीर को प्रभावित करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- 2000 करोड़ का एक्सप्रेस-वे हो रहा है तैयार, 50 अंडरपास और 6 जंक्शन; अब नहीं लगेगा जाम
- लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौतः आत्महत्या या कोई हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- राज्यसभा की ‘कुर्सी’ पर घमासान: कांग्रेस में टिकट की जंग तेज, सज्जन वर्मा की खुली दावेदारी; एक सीट पर कई दावेदार
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाकर खुद लोकेशन भूल गया ईरान- अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान की जब्त संपत्तियों को नहीं करेगा आजाद
- तीन माह में ही कलेक्टर ने की जनपद CEO की छुट्टी, समन्वय की कमी, कार्यशैली पर सवाल और शिकायतों की लंबी फेहरिस्त चर्चा में… सरपंच ने भी लगाया था पद का दुरूपयोग करने का आरोप

