Female Prime Minister: किन-किन देशों में महिलाएं बन चुकी हैं प्रधानमंत्री...

 एशिया में 14 देशों में महिलाएं प्रधानमंत्री या सरकार के प्रमुख के पद पर पहुंच चुकी हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है श्रीलंका का. श्रीलंका की सिरिमावो भंडारनायके न सिर्फ एशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

उन्होंने तीन बार श्रीलंका की सेवा की. 1960-1965, 1970-1977 और 1994-2000.

इसी के साथ भारत में 1966 में इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.

इसके बाद पाकिस्तान में 1988 में बेनजीर भुट्टो और बांग्लादेश में 1991 में खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद को संभाला. इसके बाद बांग्लादेश में शेख हसीना प्रधानमंत्री बनीं.

इसके अलावा 1993 में तानसु चिल्लर ने तुर्की की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में काम किया.

1969 में गोल्डा मीर इजरायल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.