Rajasthan News: कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में 57 साल की कमला देवी की कफ सिरप पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने हड़कंप मचा दिया। परिजनों के अनुसार, सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए उन्होंने रंगबाड़ी स्थित त्रिनेत्र मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदा था। सिरप के दो ढक्कन पीते ही महिला को बेचैनी और घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ड्रग कंट्रोल विभाग ने किया बड़ा एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने त्रिनेत्र मेडिकल स्टोर और उसके होलसेल गोदाम पर छापा मारा। जांच में वही कफ सिरप जब्त किया गया, जिसे पीने के बाद कमला देवी की तबीयत बिगड़ी थी। कुल 500 से अधिक बोतलें बरामद की गई हैं, जिन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। बताया गया कि यह सिरप अहमदाबाद से मंगवाया गया था।
पुलिस जांच जारी
अनंतपुरा थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने करवाया और एफएसएल जांच भी करवाई गई। पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग मिलकर मामले की गहन जांच कर रहे हैं।
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर मृत्यु को हार्ट अटैक से जोड़ा है। परिजनों का कहना है कि सिरप पीने के तुरंत बाद महिला को बेचैनी हुई थी। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और लेबोरेटरी जांच के बाद ही संभव होगा।
पढ़ें ये खबरें
- लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौतः आत्महत्या या कोई हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- राज्यसभा की ‘कुर्सी’ पर घमासान: कांग्रेस में टिकट की जंग तेज, सज्जन वर्मा की खुली दावेदारी; एक सीट पर कई दावेदार
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाकर खुद लोकेशन भूल गया ईरान- अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान की जब्त संपत्तियों को नहीं करेगा आजाद
- तीन माह में ही कलेक्टर ने की जनपद CEO की छुट्टी, समन्वय की कमी, कार्यशैली पर सवाल और शिकायतों की लंबी फेहरिस्त चर्चा में… सरपंच ने भी लगाया था पद का दुरूपयोग करने का आरोप
- महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष ने सीएम और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया, कहा- यहां पर दो तरह का कानून चल रहा है
