चंडीगढ़ : भारी बारिश के बाद अब पंजाब में इस साल बहुत भयानक ठंडी पड़ने वाली है। पंजाब का मौसम अब बदलने लगा है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर महीने में राज्य में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी और फरवरी में घनी धुंध पड़ सकती है। इसलिए विभाग ने लोगों को कंपकंपाती ठंड के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी है।
इस समय पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण रात के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह के दौरान पंजाब में अधिकतम तापमान उत्तरी और पूर्वी जिलों में 26 से 30 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में 31 से 32 डिग्री सेल्सियस, और अन्य क्षेत्रों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
पड़ेगी भयानक ठंडी इसके पहले भी कई जिलों में हल्की ठंडी का अहसास होने लगा है। अब कहा जा रहा है कि दिन बढ़ने के साथ ठंडी भी बढ़ने वाली है।
- ‘चोर मचाए शोर’, जानें जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के लिए क्यों कही ये बात?
- जनगणना 2027 : AAP ने फॉर्म में की OBC के लिए अलग कॉलम की मांग, कहा- देश की आधी आबादी को अनदेखा करना तानाशाही रवैया
- किसानों को बड़ी राहत: केंद्रीय कैबिनेट ने P&K उर्वरकों पर NBS दरों को दी मंजूरी, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार
- ‘तेजस्वी को इन सब चीजों से बचना चाहिए’, तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई को दी यह खास सलाह
- Today’s Top News : जेल से बाहर आए सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव, सरेंडर कर चुके नक्सली सिखाएंगे जवानों को जंगल वॉरफेयर, बस्तर 2.0 के ब्लूप्रिंट पर बैज ने उठाए सवाल, डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड इंजीनियर से ठगी, कांग्रेस ने असम सीएम का जलाया पुतला, दर्जन भर ट्रेनों की सेवा हुई बहाल, प्रोफेसर दंपती के बेटे ने सायनाइड खाकर दी जान… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

