सुल्तानपुर लोधी. पंजाब के सुल्तानपुर लोधी थाने में हिरासत के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक वीरपाल (25), गांव मसीतां का निवासी था। उसे सिविल हॉस्पिटल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।
हाल ही में कपूरथला जिले के गांव मसीतां में नशे की ओवरडोज से एक अन्य युवक, सुखजिंदर सिंह (25), जो गांव के सरपंच हरमेश सिंह गोरा का इकलौता बेटा था, की मौत हो गई थी। उसकी लाश श्मशानघाट से बरामद हुई थी। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था, जिनमें से वीरपाल की हिरासत में मौत हो गईं।

वीरपाल के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सरपंच के इशारे पर उनके बेटे के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। परिवार ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने वीरपाल को नशीला पदार्थ दिया। मृतक के भाई ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक की लाश सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखी गई है। एसपी (डी) कपूरथला प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि मामले की जांच चल रही हैं।
- Gold Silver Price Today : सोने में गिरावट लौटी, चांदी में भी नरमी, जानिए आज का ताजा भाव ?
- नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी, अब सलाखों के पीछे आरोपी
- बंगाल में 6 महीने में UCC, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को ₹3 हजार महीना, कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान, अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र
- दुर्घटना बीमा दावा पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, केवल देरी से आवेदन करने पर क्लेम को नहीं किया जा सकता खारिज…
- झज्जर: शादी के बाद फिर सामने आए IIT बाबा अभय सिंह, यूनिवर्सिटी खोलने का किया ऐलान

