नई दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति को निमंत्रण देंगे। यह मुलाकात दोपहर 12 बजे होगी। पंजाब सरकार इस शहीदी दिवस पर भव्य समारोह आयोजित करने की तैयारी में है।
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, धार्मिक गुरु और अन्य प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। सीएम मान अब तक मुंबई, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में जाकर निमंत्रण दे चुके हैं। समारोह की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास के साथ हो चुकी है।

पंजाब में भव्य आयोजन की तैयारी
पंजाब के सभी जिलों में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उपदेशों को दर्शाने वाले ‘लाइट एंड साउंड शो’, कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। गुरु साहिब के चरण छूए 130 पवित्र स्थानों पर भी कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। सीएम मान ने बताया कि 18 नवंबर को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में कीर्तन दरबार होगा, जिसमें सैकड़ों कश्मीरी पंडित हिस्सा लेंगे। इसके बाद 19 नवंबर को वहां नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
20 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), फरीदकोट और गुरदासपुर से तीन नगर कीर्तन शुरू होंगे, जो 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होंगे। 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर समारोह आयोजित होंगे।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
