मोगा। राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने विदेशी अपराधी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पूर्व सदस्य और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग का क्राइम पार्टनर जगदीप सिंह उर्फ जुग्गा धूरकोट को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। मोगा जिले के धूरकोट गांव का रहने वाला जुग्गा पंजाब-राजस्थान में हत्या, फिरौती और गोलीबारी के दर्जनों मामलों में वांछित था। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
जुग्गा अमेरिकी एजेंसी ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इनफोर्समेंट) की हिरासत में हैं। भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। AGTF की महीनों की निगरानी के बाद अमेरिकी एजेंसियों के साथ समन्वय से यह कार्रवाई हुई। जुग्गा तीन साल पहले दुबई भागा था फिर जाली दस्तावेजों से अमेरिका पहुंचा। वहां से सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड कॉल के जरिए भारत में गोलियां चलवाता, फिरौती वसूलता और धमकियां देता रहा।

पंजाब में उसके खिलाफ 12 से अधिक मामले दर्ज है, राजस्थान में जोधपुर के प्रतापनगर और सरदारपुरा थानों में भी केस। मार्च 2017 में डॉ. सुनील चांडक पर गोलीबारी और सितंबर 2017 में वासुदेव इसरानी हत्याकांड में नाम। जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। AGTF प्रमुख दीपक भार्गव की टीम ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से संपर्क कर उसे ट्रैक किया। गिरफ्तारी से विदेशी गैंग नेटवर्क के बड़े खुलासे होने की उम्मीद हैं।
- पॉवर गॉशिप: अब हिंदू संहिता लिखने की किसकी जिम्मेदारी…विधायकजी की तांत्रिक पूजा…मैं इधर भी आपका, उधर भी आपका…होली की पार्टी से निकलेगा रास्ता…
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया रंगपंचमी: भस्म आरती से शुरू हुआ, बाबा महाकाल को एक लोटा केसरयुक्त जल अर्पित कर मनाया पर्व
- वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, अपने नागरिकों की हिम्मत की तारीफ भी की
- इजरायल के वार से कांपा ईरानः ताजा हमले में 20 लोगों की मौत, तेहरान के बड़े ऑयल डिपो समेत कई डिपो पर हमला, आसमान में धुएं का गुबार
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय का ओडिशा दौरा… महिला दिवस पर बस्तर में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’, CM जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त…बीजेपी नेता की अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस… रायपुर में आज…

