Rajasthan News: बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने इंसानियत को झकझोर दिया। एक अज्ञात महिला ने अपने महज 24 घंटे के नवजात बेटे को कूड़ेदान में फेंक दिया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना श्री डूंगरगढ़ कस्बे की है। नजमा नाम की एक महिला वहां से गुजर रही थी जब उसे कूड़ेदान से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले उसने आसपास देखा, फिर कूड़ेदान के पास पहुंची तो अंदर एक लाल कंबल में लिपटा नवजात शिशु पड़ा मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को उप जिला अस्पताल, श्री डूंगरगढ़ ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चा करीब 24 घंटे पहले जन्मा है और फिलहाल स्वस्थ है। अस्पताल में भर्ती एक अन्य प्रसूता ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए नवजात को स्तनपान कराया, जिससे उसकी जान बच गई।
पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे को फेंकने वाली आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां किसने छोड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- लोकायुक्त का छापा: शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, 80 हजार की ले रहे थे रिश्वत
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, 3 की मौत
- MI vs LSG IPL 2026: मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से नीचे ले जाएंगे… बंगाल चुनाव परिणाम पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इतिहास का घनघोर ‘काला दिन’
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 4 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
