जालंधर. जालंधर के पूर्व सांसद और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत के मामले में मुख्य आरोपी गुरशरन सिंह उर्फ प्रिंस ने मंगलवार देर शाम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। थाना-6 पुलिस ने उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया और 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया।
हाईकोर्ट ने ठुकराई थी जमानत याचिका
इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने माना कि मामला अत्यंत गंभीर है और आरोपी तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद 13 सितंबर से ही वह फरार चल रहा था।

हादसा कैसे हुआ ?
- तारीख: 13 सितंबर, देर रात करीब 10:55 बजे
- स्थान: जालंधर का मॉडल टाउन
- रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर में सवार थे।
- सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के अनुसार, तेज रफ्तार क्रेटा कार (आरोपी की) ने रिची की गाड़ी सहित कुल 4 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
- रिची को रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोटें आईं।
- राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- हादसे में दो अन्य कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए।
- पॉवर गॉशिप: अब हिंदू संहिता लिखने की किसकी जिम्मेदारी…विधायकजी की तांत्रिक पूजा…मैं इधर भी आपका, उधर भी आपका…होली की पार्टी से निकलेगा रास्ता…
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया रंगपंचमी: भस्म आरती से शुरू हुआ, बाबा महाकाल को एक लोटा केसरयुक्त जल अर्पित कर मनाया पर्व
- वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, अपने नागरिकों की हिम्मत की तारीफ भी की
- इजरायल के वार से कांपा ईरानः ताजा हमले में 20 लोगों की मौत, तेहरान के बड़े ऑयल डिपो समेत कई डिपो पर हमला, आसमान में धुएं का गुबार
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय का ओडिशा दौरा… महिला दिवस पर बस्तर में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’, CM जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त…बीजेपी नेता की अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस… रायपुर में आज…
