Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव 2024 (Jaipur Rural Lok Sabha Election 2024) में वोटों की दोबारा गिनती के मामले में भाजपा सांसद राव राजेंद्र सिंह (MP Rao Rajendra Singh) को 1 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी के लिए तलब किया है।

जस्टिस वीके भरवानी की सिंगल बेंच ने कांग्रेस उम्मीदवार अनिल चोपड़ा (Anil Chopra) की याचिका पर यह आदेश दिया। सुनवाई में लगातार देरी पर सख्ती दिखाते हुए कोर्ट ने पेपर पब्लिश (Paper Publication) करवाकर नोटिस जारी किया।
याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि 20 अगस्त को भी सांसद को नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने सांसद के आवास पर नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्वाचन आयोग (Election Commission) की ओर से पैरवी न करने पर कड़ी फटकार लगाईं।
ये है पूरा मामला
लोकसभा चुनाव 2024 में अनिल चोपड़ा महज 1615 वोटों से हारे। उन्होंने मतपत्रों की पुनर्गणना (Recounting of Votes) की मांग की। चोपड़ा ने कहा, “मैं सात विधानसभाओं में जीता, लेकिन झोटवाड़ा (Jhotwara) में 80 हजार वोटों के अंतर से पीछे रहा। इसके लिए लड़ाई लड़ रहा हूं।” कांग्रेस के वोट रक्षक अभियान (Vote Rakshak Abhiyan) के तहत झोटवाड़ा के 384 बूथों पर जांच चल रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- कब सुधरेगा ‘निकम्मा’ सिस्टम? शिकायत के बाद भी खाकी वालों ने नहीं की कार्रवाई, अब बदमाशों ने दुकान जलाकर किया खाक, शायद यही है सुशासन!
- डेली पैसेंजर्स और छात्रों को बड़ी राहत, रेलवे ने बदला रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू का समय, देखें पूरी समय-सारणी
- ‘लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज’, भाजपा ने सोशल मीडिया में जारी किया कांग्रेस पर आरोपों का रैप सॉन्ग…
- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ पहुंचे महाकाल की शरण: भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान
- IPL 2026: 5 राज्यों में चुनाव के मद्देनज़र आईपीएल के शेड्यूल में होगा बदलाव, इस दिन से हो सकती है लीग की शुरुआत

