जालंधर. पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष कंवरदीप सिंह ने फिलौर थाने के निलंबित एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और एक महिला की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस की सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जताई। जालंधर एसएसपी दफ्तर में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि एसएचओ भूषण कुमार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आयोग अध्यक्ष ने एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क और अन्य पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा, “आरोपी को गिरफ्तार करने में अभी तक देरी क्यों की जा रही है?” उन्होंने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए और पीड़िता के प्रति एसएचओ की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की।
पुलिस को दिए सख्त निर्देश
- पॉक्सो एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
- पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।
- आरोपियों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी गई।
आयोग अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार से मुलाकात की गई है और पूरी जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा, “मुंह बोले भाई-बहन के रिश्ते का हवाला देकर पीड़िता को तंग करना गलत है। पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी, बल्कि एक अधिकारी ने पीड़िता को परेशान किया, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।”

मामला दर्ज, एसएचओ निलंबित
पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष लाली गिल के नोटिस और एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद फिलौर थाने से एसएचओ भूषण कुमार को निलंबित कर दिया गया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि भूषण कुमार किसी की शरण में छिपा है, जिसके कारण गिरफ्तारी में देरी हो रही है। उन्होंने एसएसपी को तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए और चेतावनी दी कि पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है।
- पीएम मोदी ने दिया 4000 करोड़ रुपये का सौगात, कहा- ‘सिक्किम पूरब का स्वर्ग और ऑर्किड का बगीचा है’
- ‘कांग्रेस ने पाप किया…’, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाया सदन, CM धामी ने विपक्ष को बताया कौरवों की सभा
- ‘तुम सब मरोगे’, धमकी भरे मैसेज से यूनिवर्सिटी में सनसनी, मेन गेट पर मिला संदिग्ध सामान
- बिहार की सियासत में निशांत चैप्टर की शुरुआत! 3 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश के सुपुत्र
- रिहायशी इलाके में फटा ट्रांसफार्मर, घर की छत्त पर खेल रहे बच्चे घायल, इलाज जारी, कई घर भी आये चपेट में

