Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट ने चर्चित एकल पट्टा भूमि आवंटन मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को दोबारा जांच की छूट दे दी है। अदालत ने पूर्व नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर प्रोटेस्ट पिटिशन पर सुनवाई का रास्ता साफ कर दिया है।

अदालत ने कहा कि एसीबी की क्लोजर रिपोर्टों के खिलाफ दायर प्रोटेस्ट याचिकाओं पर फैसला लेने का अधिकार केवल ट्रायल कोर्ट के पास है। इसलिए राज्य सरकार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रख सकती है और न्यायिक प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता।
इस मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी। यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की पीठ ने शांति धारीवाल और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया।
अब फिर शुरू हो सकती है जांच
हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी को एकल पट्टा मामले में दोबारा जांच शुरू करने का अधिकार मिल गया है। अगर जांच फिर से शुरू होती है, तो पूर्व मंत्री शांति धारीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
यह मामला गहलोत सरकार के कार्यकाल में जारी की गई एसीबी की क्लोजर रिपोर्ट से जुड़ा है, जिसमें धारीवाल को क्लीन चिट दी गई थी। हाईकोर्ट के इस ताजा फैसले के बाद अब प्रकरण फिर से सक्रिय हो गया है।
पढ़ें ये खबरें
- होली से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा उलटफेर! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आंधी-बारिश-ओले के आसार, खरगोन सबसे गर्म
- National Morning News Brief: 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा वॉट्सएप और Telegram, मोदी सरकार लाने जा रही नया ट्रैफिक नियम, इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध शुरू, ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू
- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा- अब खुली जंग होगी
- Rajasthan News: बेटियों को कैंसर से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी ने अजमेर से शुरू किया फ्री HPV टीकाकरण, जानें किसे लगेगा यह टीका
- MP Morning News: 2 मार्च को बड़वानी में होगी पहली कृषि कैबिनेट, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिल्ली दौरा, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्राइवेट स्कूल यूनिफॉर्म-बुक खरीदने के लिए नहीं डाल सकेंगे दबाव

