पंजाब में पेंशनरों या उनके आश्रितों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने 3.15 लाख पेंशनरों या उनके आश्रितों की सुविधा के लिए पेंशन सेवा पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे पेंशनर अपने घर बैठे ऑटोमैटिक सिस्टम के माध्यम से अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा पाएंगे। पारिवारिक पेंशन की एप्लीकेशन, आईटीसी की एप्लीकेशन और शिकायत मॉड्यूल के माध्यम से शिकायत की जा सकती है। अपनी प्रोफाइल को भी अपडेट करवा पाएंगे।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह सुविधा पेंशनरों को घर बैठे दी जाएगी। कोशिश यही है कि उन्हें सारी सुविधाएं मिल पाएं। वहीं, उन्होंने बताया कि आधार कार्ड की केवाईसी आसानी से इस दौरान की जा सकती है। यह सुविधा सेवा केंद्रों पर भी लोगों को दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह सेवाएं लोग घर बैठकर सरकारी रूप से ले पाएंगे। इसके लिए खजाना दफ्तर करीब आठ महीनों से काम कर रहा है। सारे लोगों का रिकॉर्ड जुटा लिया गया है। वहीं, अब आगे की प्रक्रिया चल रही है।

इन सुविधाओं के लिए एक कंट्रोल रूम गठित किया गया है। इसके तीन नंबर हैं 18001802148, 01722996385 और 01722996386। यह जिला स्तर पर चालू रहेंगे। इसमें पेंशनर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सूचना ले पाएंगे। इसमें बड़े स्तर पर सुधार होगा। इससे लोगों को सफर आसान होगा, क्योंकि इस वजह से कई बार लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ती रही हैं.
- बिस्वजीत पोद्दार के घर पर ED की रेड, कोलकाता में 1.2 करोड़ कैश जब्त, टीएमसी का है करीबी
- विजय मेवाड़ा हत्याकांड मामले में शॉर्ट एनकाउंटर पर सियासत: टी राजा ने मुख्य आरोपी को ठोकने की कही बात, कांग्रेस ने उठाए सवाल
- गेहूं खरीद के पहले दिन हंगामा! आढ़तियों की हड़ताल पर CM मान का सख्त संदेश- ‘ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी’
- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धर्म का समन्वय है यह ग्रंथ- धामी
- बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, उर्जा विभाग ने लागू की नई व्यवस्था

