Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के घर मंगलवार सुबह गम का माहौल था। सोमवार देर रात जयपुर के एसएमएस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो चुकी इंद्रा देवी का पार्थिव शरीर रामनगर स्थित आवास पर पहुंचा। सुबह 10:30 बजे पुष्कर रोड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने इंद्रा देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, दो मिनट मौन रखा और फिर देवनानी को गले लगाकर ढांढस बंधाया। “आपकी जीवनसंगिनी सादगी और सेवा की जीती-जागती मिसाल थीं। उनका जाना पूरे राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति हैं,” सीएम ने कहा। उनके साथ जिला कलेक्टर, एसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष भी थें।
परिवार की आंखें नम
बेटे महेश देवनानी ने बताया, “मां 29 अक्टूबर को अचानक बेहोश हो गई थी। कार्डियक अरेस्ट के बाद डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, पर उन्हें बचा न सके।” रिटायर्ड शिक्षिका इंद्रा देवी 50 साल से देवनानी की जीवनसाथी थीं। पड़ोसी बोले, “हर बच्चे को मां की तरह पढ़ाती थीं, हर गरीब को बेटी की तरह खिलाती थी।”
पढ़ें ये खबरें
- लोकायुक्त का छापा: शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, 80 हजार की ले रहे थे रिश्वत
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, 3 की मौत
- MI vs LSG IPL 2026: मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से नीचे ले जाएंगे… बंगाल चुनाव परिणाम पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इतिहास का घनघोर ‘काला दिन’
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 4 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
