पंजाब में शिक्षकों व मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ 7 नवम्बर को तरनतारन साहिब में गिरफ्तारियां देने का ऐलान किया। सरकार द्वारा एडिड स्कूलों के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का 8 महीने से वेतन रोके जाने के करण उनमें भारी रोष है।
इस पर शिक्षकों व मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ 7 नवम्बर को तरनतारन साहिब में गिरफ्तारियां देने का ऐलान किया। इस एक्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह मदनीपुर, महासचिव शरणजीत सिंह कादीमाजरा, पैंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरचरण सिंह चहल और स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष चावला आदि ने कहा कि सभी एडिड स्कूल मुलाजिमों को पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिला, जिसके कारण मुलाजिमों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुलाजिम व अध्यापक लगातार वेतन को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण अध्यापकों व अन्य मुलाजिमों में सरकार के प्रति भारी रोष है। इस कारण अब सभी मुलाजिमों ने गिरफ्तारियां देने का ऐलान किया है, जिसमें हजारों की संख्या में अध्यापक व मुलाजिम शिरकत करेंगे व गिरफ्तारियां देंगे।
- महिला आरक्षण पर बवाल जारी: अब सपा ने बीजेपी की रणनीति पर उठाए सवाल, केन-बेतवा परियोजना पर भी साधा निशाना
- मिर्जापुर में भीषण हादसा, सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, जिंदा जल गए 6 लोग
- LSG vs RR IPL 2026 : राजस्थान की 40 रन से शानदार जीत, लखनऊ को 160 रन का लक्ष्य पड़ा भारी, जडेजा ने 43 रन के साथ झटके एक विकेट
- खेल-खेल में गई जान: नदी में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन बने हादसे का शिकार, डूबने से तीनो की मौत
- EXCLUSIVE: लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता के साथ सरेंडर करने निकली नक्सली उर्मिला, कम उम्र में ही थाम ली थी बंदूक, देखिए क्या कहा…
