यमुनानगर। जिले के जठलाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में काम करने पहुंची नौकरानी ने रिटायर्ड एसई (Superintending Engineer – अधीक्षण अभियंता) का शव पड़ा देखा। खून से लथपथ शव देखकर नौकरानी के होश उड़ गए और उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया हो सकता है। कमरे में खून बिखरा हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
मृतक की पहचान 83 वर्षीय जगदीश बंसल के रूप में हुई है, जो हिमाचल बिजली निगम से सेवानिवृत्त एसई थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और वह घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ रहता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
- HTET परीक्षा पर मुख्यमंत्री सख्त: CET की तर्ज पर होगी पारदर्शी परीक्षा, गड़बड़ी पर रहेगी जीरो टॉलरेंस
- वॉट्सएप के नये फीचर की जांच करेगी सरकार, ‘यूजरनेम’ फीचर पर लग सकती है रोक, टेलीग्राम की तरह गलत इस्तेमाल की आशंका
- नेता प्रतिपक्ष ने दिग्विजय से की मुलाकात: बंद कमरे में हुई चर्चा, बैठक के बाद उमंग सिंघार ने कही ये बात
- कस्टडी से भागा नाबालिग, घंटों बाद ट्रैक पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
- टूरिज्म से तय होगा 1 ट्रिलियन का सफरः यूपी पर्यटन में निवेश के लिए अगस्त में मुंबई में होगा रोड-शो, इकॉनमी के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

