लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक अनोखा तमाशा देखने को मिल रहा है। 1 करोड़ रुपये का बंपर लॉटरी इनाम जीतने वाला शख्स अभी तक गायब है, और उसकी तलाश में लॉटरी दुकानदार ढोल बजवाकर पूरे इलाके में घोषणा करवा रहा है।
लॉटरी नंबर 7565 वाला विजेता अब तक सामने नहीं आया। दुकानदार ने बताया कि यह टिकट मात्र 2000 रुपये में बेची गई थी। खरीदार ने अपना नाम और नंबर गुप्त रखवाया था, इसलिए उसकी पहचान छिपी हुई है।
ढोल की थाप के साथ लाउडस्पीकर से ऐलान हो रहा है
“जिस किसी का भी लॉटरी नंबर 7565 है, वह 1 करोड़ रुपये का बंपर इनाम जीत चुका है। जल्दी आएं और अपनी रकम क्लेम करें” दुकान मालिक ने बताया, “हम हर संभव कोसिस कर रहे हैं कि विजेता तक यह खुशखबरी पहुंच जाए। अगर एक महीने के अंदर क्लेम नहीं किया गया, तो यह लॉटरी रद्द हो जाएगी और 1 करोड़ रुपये का इनाम हमेशा के लिए चला जाएगा।
लोगों में इस अनोखी तलाश को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। कोई कह रहा है कि विजेता शायद शहर से बाहर चला गया होगा, तो कोई मजाक में बोल रहा है कि “शायद टिकट कहीं फट गई या धुल गई।

फिलहाल ढोल की गूंज और लाउडस्पीकर की आवाज लुधियाना की गलियों में गूंज रही है। अब देखना यह है कि 1 करोड़ का यह ‘गुमशुदा करोड़पति’ कब सामने आता है।
- न्यायधानी में उठाईगिरी : व्यापारी कार में रखा था लाखों रुपए से भरा बैग, मौका देखते ही अज्ञात आरोपी ने मारा हाथ, CCTV में पूरी घटना कैद
- नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन, जनजागरुकता के लिए किया गया आयोजन
- कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने गई टीम पर हमला: ग्रामीणों ने किया पथराव, महिला ने घासलेट डालकर की आत्महत्या की कोशिश
- CG Fraud News : बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों के 55.70 लाख किए गबन, 2 आरोपी गिरफ्तार
- IND vs NZ Final: फाइनल से पहले मिचेल सैंटनर ने दी ये वॉर्निंग, कप्तान सूर्या ने ले लिए मजे, अपने प्लान का खुलासा भी किया

