चंडीगढ़। रिश्वत मामले में बुड़ैल जेल में बंद पंजाब के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर को जेल में कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी स्वास्थ्य तो कभी सहूलियत खोजते भुल्लर ने एक नई मांग रखी है।
मंगलवार को अदालत में एक अर्जी दाखिल कर पीठ दर्द का हवाला देते हुए गद्दा उपलब्ध करवाने की मांग की। इस विषय पर अदालत ने भुल्लर की अर्जी जेल अधीक्षक के पास भेज दी है। अदालत ने कहा है कि अगर जेल मैनुअल के तहत गद्दा उपलब्ध कराना संभव हो, तो अर्जी पर विचार किया जाए। मंगलवार को सी.बी.आई. रिमांड पूरी होने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने पर निलंबित डीआईजी भुल्लर ने डॉक्टरों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह मांग की थी।

अर्जी में कहा गया था कि गिरफ्तारी के अगले दिन जब उन्हें न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेजा गया, तो उन्हें गद्दे के बिना सोने में काफी दिक्कत हुई। अर्जी में कहा गया था कि पीठ दर्द के कारण न्यायिक हिरासत में वह गद्दे के बिना ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य और मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए जेल में गद्दे की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अब देखना यह है कि क्या उन्हें यह सुविधा मिलती है कि नहीं।
- मोतिहारी में मधुबन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, फर्जी इंजन-चेसिस नंबर के साथ 5 गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिलें बरामद
- CG News : लंबे समय से बिजली बिल नहीं पटाने पर बकायादारों के खिलाफ एक्शन, 81 कनेक्शन कटे, पांच लाख से अधिक की वसूली
- लापरवाही ने छीन ली लाइफ : ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप
- मान कैबिनेट के बड़े फैसले: श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर बनेगा वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी, 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर-लाइब्रेरियन की भर्ती को मंजूरी
- हीटवेव से निपटने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : अस्पतालों में तैयार किए जाएंगे हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष, एडवाईजरी की गई जारी

