अमृतसर. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट को पाकिस्तान की साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान बॉर्डर की फेंसिंग (तार) टूट गई थी, जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तान ने हथियार और विस्फोटक सामग्री भारत भेजी।
बिट्टू ने कहा- इस ब्लास्ट के पीछे सीधा पाकिस्तान का हाथ है। बाढ़ के समय पंजाब पुलिस ने पैरा-मिलिट्री फोर्स मंगवाई थी, 50 से अधिक टुकड़ियां मंगवाई गई थीं। उसी दौरान भारतीय सीमा में भारी मात्रा में हथियार भेंजे गए।

मंत्री ने गुस्से में कहा, “वहां गरीब लोग थे, कोई सड़क पर चल रहा था। अगर लड़ना है तो हमारी फौज से लड़ो। इस ब्लास्ट के पीछे जितने भी डॉक्टर, प्रोफेसर और महिलाएं शामिल हैं, उनका नामो-निशान मिट जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि 3,000 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है, जो इस साजिश की गंभीरता को दर्शाता हैं।
- CM डॉ. मोहन ने शमशाबाद को दी 163 करोड़ की सौगात, विदिशा में प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगर प्रिंट लैब का शुभारंभ, की बड़ी घोषणाएं
- ‘TMC सरकार ने पार की सारी हदें…’, बंगाल में राष्ट्रपति के अनादर पीएम मोदी का हमला, ममता का पलटवार, बोलीं- पॉलिटिक्स नहीं करें..
- CG Crime : महुआ चोरी करने आए दरिंदों ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
- मोतिहारी में मधुबन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, फर्जी इंजन-चेसिस नंबर के साथ 5 गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिलें बरामद
- CG News : लंबे समय से बिजली बिल नहीं पटाने पर बकायादारों के खिलाफ एक्शन, 81 कनेक्शन कटे, पांच लाख से अधिक की वसूली

