Anta Assembly Election: अंता विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा का पहला प्रतिक्रिया सामने आई है। चुनाव परिणामों से निराश मीणा ने शुक्रवार को दावा किया कि इस चुनाव में “ईमानदारी हार गई और भ्रष्टाचार जीत गया।”

अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा, “मैं एक किसान का बेटा हूं और मैंने 26 महीने में यह तीसरा चुनाव लड़ा। सर्वसमाज ने जिस तरह का प्यार दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और ईमानदारी के बीच की लड़ाई थी। मुझे इस बात का दुख है कि आज ईमानदारी हार गई और भ्रष्टाचार जीत गया।”
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले ढाई दशक से वह संघर्ष कर रहे हैं और अंता में यह उनका तीसरा चुनाव था। इस चुनाव में उन्हें 53 हजार से अजादा वोट मिले। गौरतलब है कि कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद नरेश मीणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिससे अंता सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मीणा के मैदान में उतरने से बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन को सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने एक बयान में दावा किया था कि नरेश मीणा के चुनाव लड़ने से बीजेपी और कांग्रेस दोनों को नुकसान हुआ हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सुभद्रा योजना : 1.23 लाख से अधिक वंचित महिलाओं के बैंक खातों में भेजे गए 61 करोड़ रुपए
- Rajasthan News: बाबा बालक नाथ के एक बयान से सड़कों पर उतरा सैन समाज; जानें क्या है पूरा विवाद
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं… जाजपुर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान
- Big News: एडवोकेट जनरल मनींदरजीत बेदी को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक
- अधोया मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह और नागलीला का भावपूर्ण वर्णन, भक्तिमय हुआ वातावरण

