Rajasthan News: राजस्थान में सड़क हादसों पर लगाम कसने भजनलाल सरकार अब सख्त हो चुकी है। कड़े मोड में है. लगातार बढ़ रहे हादसों और ट्रैफिक में लापरवाही के बाद राज्यभर में 4 से 18 नवंबर तक सड़क सुरक्षा अभियान चलया जा रहा है.

बता दे कि 11 दिनों में करीब 77 हजार वाहनों पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने नशे में ड्राइविंग, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना नंबर प्लेट जैसे मामलों में अब तक 19 हजार से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं. साथ ही 1,034 वाहन जब्त किए गए हैं. वहीं 4.98 लाख से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया है.
मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग पर भी सख्ती दिखाते हुए 1,224 चालान जारी किए गए. परिवहन विभाग ने 434 ड्राइविंग लाइसेंस और 98 वाहनों के पंजीकरण रद्द कर दिए. 46 परमिट भी खत्म किए गए हैं. इस अभियान में कई विभाग एक साथ काम कर रहे हैं. नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग फुटपाथों से अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की और सड़कों के किनारे से आवारा पशुओं को हटाने का काम कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- PU छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर की जमानत याचिका खारिज, अब न्याय के लिए जाएंगे हाईकोर्ट
- हैवानियत की हद: बीमार फीमेल डॉग को डंडे से पीट-पीटकर मारा, फिर शव को सड़क पर घसीटा
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव : विधायक संगीता सिन्हा को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
- केरल में कांग्रेस की लॉटरी: पायलट का जादू चला और बदल गई दक्षिण की हवा, जानें कैसे पलटी बाजी
- कार के ऊपर पलटा आम से भरा ट्रक: मची अफरा-तफरी, 2 लोग घायल
