Rajasthan News: जयपुर. सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 15 नवंबर को हुई तलाशी के दौरान जेल अधिकारियों ने दो मोबाइल और एक सिम बरामद की। इस मामले में दो बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अगस्त से नवंबर तक 57 मोबाइल मिलने की घटनाओं ने जेल प्रशासन की सतर्कता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

जेल प्रहरी गिर्राज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि तलाशी के दौरान वार्ड नंबर 3 में एक लावारिस मोबाइल मिला। मोबाइल में सिम नहीं थी। वहीं वार्ड 11 की कोठरी नंबर 2 में बंदी अनिल चौधरी और विजयपाल कसाना के पास दूसरा मोबाइल बरामद हुआ। दोनों मोबाइल और सिम को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल जेल के भीतर कैसे पहुंचे और इन्हें किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा था।
अगस्त से नवंबर तक 41 मामले दर्ज
जेल में अगस्त से नवंबर तक 57 मोबाइल बरामद हो चुके। अगस्त में 3 मामले दर्ज हुए और 3 मोबाइल मिले। सितंबर में 15 मामले दर्ज हुए जिनमें 31 मोबाइल बरामद हुए। अक्टूबर में 19 मामले दर्ज हुए और 17 मोबाइल मिले। वहीं नवंबर में अब तक 4 मामले दर्ज हुए जिनमें 6 मोबाइल बरामद किए गए।
कौन पहुंचा रहा मोबाइल ?
लगातार मोबाइल मिलने से यह साफ है कि बंदियों तक मोबाइल पहुंचाने का कोई न कोई रास्ता है। यह जेल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। मोबाइल से बंदियों के बाहरी संपर्क की आशंका बढ़ जाती है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव : विधायक संगीता सिन्हा को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
- केरल में कांग्रेस की लॉटरी: पायलट का जादू चला और बदल गई दक्षिण की हवा, जानें कैसे पलटी बाजी
- कार के ऊपर पलटा आम से भरा ट्रक: मची अफरा-तफरी, 2 लोग घायल
- पूर्व सांसद खारबेल स्वाईं की BJP में बहाली, अनुशासनहीनता के आरोप में हुए थे निलंबित
- Bulldozer Action : 5 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर, सामान को भी किया गया जब्त

