बरनाला। पंजाब के बरनाला जिले की तपा मंडी में सोमवार देर रात नशा तस्करों की बेकाबू रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। तेज रफ्तार वरना कार ने सड़क किनारे खड़ी रिट्ज कार को जोरदार टक्कर मार दीं। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में रिट्ज कार में सवार दो युवक मौके पर ही मृत पाए गए। मृतकों की पहचान रमनदीप सिंह भुल्लर (33), निवासी कोठे भाण सिंह वाला (बरनाला) के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक वह मौजूदा सरपंच थे, खेती करते थे और 14 साल के बेटे व एक बेटी के पिता थे। रोहतास कुमार उर्फ रोहित, निवासी गांव फेफन (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह तपा मंडी में मोबाइल टावर मैकेनिक का काम करते थे और 6 साल की बेटी के पिता थे। दोनों मृतक अपने तीसरे दोस्त विनोद कुमार के साथ रिट्ज कार में तपा मंडी से लौट रहे थे। रास्ते में विनोद कुमार को पेशाब लगी तो उसने गाड़ी साइड में रोकी और बाहर उतर गया। ठीक उसी समय सामने से आ रही वरना कार ने खड़ी रिट्ज कार को टक्कर मार दी। विनोद कुमार महज कुछ सेकंड के लिए बाहर होने की वजह से इस दर्दनाक हादसे में बच गए.

वरना कार में मिला चूरा पोस्त से भरा बैग
टक्कर मारने वाली वरना कार में सवार दो कथित नशा तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने देखा कि उनकी कार में अफीम के पाउडर से भरे बैग मिले हैं। इस मामले में तपा मंडी थाना प्रभारी SHO शरीफ खान ने सड़क हादसे और NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
- Delhi Morning News Brief: यमुना किनारे बनेगा भव्य छठ घाट, दिल्ली सरकार का नया प्लान,‘Aadhaar Vault’ में सुरक्षित रहेगा डेटा
- CG Morning News : पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे सीएम साय, फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, डीपीएड परीक्षा के नतीजे घोषित, नवकार नगर में सजेगा आस्था का महाकुंभ…पढ़ें अन्य खबर
- औरंगाबाद में नदी से गेंद निकालने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में मातम
- CM योगी ने महाराणा प्रताप को किया याद, गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर किया नमन, कहा- आपकी राष्ट्रनिष्ठा सदैव प्रेरणा देती रहेगी
- Morning News Brief: सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में बड़ा खुलासा
