Rajasthan News: भरतपुर। राजस्थान पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी और फर्जी निवेश के नाम पर देश की अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश किया हैं। राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने xpo.ru और dizicx.com नामक फर्जी वेबसाइटों के जरिए 3500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 12 नवंबर को थाना मथुरागेट में दर्ज एक शिकायत से सामने आया।

पीड़ित ने बताया कि xpo.ru वेबसाइट और ऐप विदेशी बाजारों में क्रिप्टोकरेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झूठा दावा कर रही थी। निवेशकों को ऊंचे रिटर्न, बोनस और ज्यादा लोगों को जोड़ने पर कमीशन का लालच दिया जाता था। जांच में पाया गया कि यह प्लेटफॉर्म भारत में SEBI, RBI या किसी अन्य सरकारी संस्था से पंजीकृत नहीं था। पुलिस के मुताबिक वेबसाइट खुद को 2016 से रूस में संचालित होने वाली कंपनी बताती थीं, लेकिन वास्तव में इसका संचालन नवंबर 2022 से जयपुर से किया जा रहा था।
मुख्य आरोपी संदीप सिगर और रजत शर्मा ने इस पूरे ढांचे को तैयार किया था। पुलिस ने इस मामले में जयपुर और भरतपुर के पांच आरोपियों – अतुल कुमार, मुकुल कुमार, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार और उमराव मल को गिरफ्तार किया है। इनसे 40 लाख रुपये नकद, 5 लग्जरी कारें और 40 लाख रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई है। मुख्य आरोपी संदीप सिगर और रजत शर्मा के विदेश में होने की आशंका हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश
- राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रेम मंदिर में राधा कृष्ण का किया दर्शन-पूजन, लेजर शो ने मोहा मन
- दुबई-मुंबई से अनूपपुर तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क: पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा, सरकारी योजनाओं के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की ठगी
- CG News : प्रशिक्षु IAS की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा
- गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम
