संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की नियुक्ति प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला हैं। धूरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि अकाल तख्त का पद अत्यंत ऊंचा है और इसका हमेशा सम्मान किया जाएगा, लेकिन जिन लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उन्हें राजनीतिक हस्तियों द्वारा नियुक्त किया जाना पूरी तरह गलत है।
श्री मान ने ये भी उन्होंने कहा कि जिनकी नियुक्ति ही मर्यादा की उल्लंघना करके की गई हो, वे अब संतों-महापुरखों को सिख धर्म की मर्यादा क्या सिखाएंगे? ये लोग अभी भी सर्टिफिकेट मांगते फिर रहे हैं। उस वक्त मर्यादा कहां थी जब दोपहर दो नियुक्ति के लिए गए थें।
मुख्यमंत्री ने पुरानी बातों को याद दिलाते हुए कहा, मैंने संसद में भी कहा था कि जत्थेदार जेब से निकलते हैं। मैं पंजाब के लोगों की आवाज बोल रहा हूं।

उन्होंने राजनीतिक दलों पर धर्म के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा, किरलियां (छिपकलियां) पूरी रात कीड़े-मकोड़े और मच्छर खाती रहती हैं, सुबह होते ही गुरु साहिब की फोटो के नीचे छिप जाती हैं। इन लोगों को कुछ पता ही नहीं चलता कि क्या हो रहा है। ये लोग गुरु साहिब की फोटो के पीछे छिपकर धर्म को अपने स्वार्थ का साधन बनाते रहे हैं। हम तो श्रद्धा से माथा टेकते है।
- Sheetala Ashtami 2026 : संक्रामक रोगों से रक्षा करती है मां शीतला, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत-पूजन की विधि …
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए उत्तराखंड के तीन IPS अफसर, ITBP, BSF और NCRB में हुआ डिप्लॉयमेंट
- कुत्ते से क्रूरता पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
- IND vs NZ Final: संजू सैमसन के बल्ले से निकले 26 रन, तो भारत की जीत पक्की! इस रिकॉर्ड ने उड़ाए कीवियों के होश
- लोग सपना देख रहे हैं.. ईरान के राष्ट्रपति ने कहा- बिना शर्त माफी का सवाल ही नहीं, खाड़ी देशों पर हमले न करने का ऐलान; माफी भी मांगी

