अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के मुख्य ग्रंथी ग्यानी रघुबीर सिंह को उनकी सेवाओं से हटाकर लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया हैं। इसके साथ ही, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ग्यानी अमरजीत सिंह को कार्यवाहक मुख्य ग्रंथी नियुक्त किया। गौरतलब है कि मार्च 2025 में ही शिरोमणि कमेटी ने ग्यानी रघुबीर सिंह को अकाल तख्त के जथेदार के पद से हटा दिया था। उस समय उनकी जगह ग्यानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को कार्यवाहक जथेदार नियुक्त किया गया था।
कमेटी ने उस समय इस कदम को पंथिक मर्यादा बनाए रखने और संगठनात्मक समीक्षा के तहत उठाया गया कदम बताया थां। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्यानी रघुबीर सिंह को अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में विफल माना गया। कहा जा रहा है किं उन्होंने कई मौकों पर अपने बयान बदले जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठे। ऐसा माना जा रहा है कि उनके आचरण ने श्री अकाल तख्त साहिब के प्रतिष्ठित पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई थी।
विवादों में रहे फैसले
शिरोमणि कमेटी के उस फैसले की कई राजनीतिक और पंथिक समूहों ने आलोचना की थीं। आलोचकों ने इसे संगत की भावनाओं के विरुद्ध और राजनीतिक दबाव से प्रेरित बताया था। इस विवाद ने मीडिया और सोशल मीडिया का भी ध्यान खींचा था, जिससे पंथिक संगठनों और शिरोमणि कमेटी के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी।

कमेटी के एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने पिछले एक बयान में कहा था कि पंथ इन दिनों गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है और एक नाजुक दौर में ऐसे में पंथिक शक्ति को मजबूत करने की जरूरत है। माना जा रहा है कि यह ताजा कदम इन्हीं परिस्थितियों में उठाया गया एक प्रशासनिक फैसला हैं।
- CG News : होली के बाद सिम्स अस्पताल में बढ़ी भीड़, त्वचा-आंखों में परेशानी लेकर दो दिन में पहुंचे 465 मरीज
- UP के सख्त कानून पर बिहार के मौलाना का भड़काऊ बयान, योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग, हिंदू संगठनों ने की गिरफ्तारी की मांग
- अफीम की खेती: भूपेश बघेल ने पूछा- यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या मंत्रियों का है?
- होर्मुज स्ट्रेट… ‘मौत का मुंह’, इस व्यापारिक मार्ग को फिलहाल ऐसा नाम क्यों पड़ा? जाने पूरी बात
- Sheetala Ashtami 2026 : संक्रामक रोगों से रक्षा करती है मां शीतला, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत-पूजन की विधि …
