लुधियाना : जिले में डीसी ऑफिस के पास स्थित भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे माहौल में उसकी आंच नजर आने लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर आसपास में अफरा-तफरी मच गई। हालत को देखते हुए वहां के तुरंत ट्रैफिक को रोक दिया गया।
हालत को देखते हुए तुरत लोगों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने 2 गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर काफी समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।
- ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर कीचड़ फेंकने से बवाल, JJP में भारी रोष
- 9 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का त्रिशूल और डमरू से श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- बिहार पर टूटा कुदरत का कहर, भीषण आंधी और बारिश से तबाही, 20 जिलों में रेड और यलो अलर्ट जारी
- Bihar Morning News : मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, राजद और कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, पटना में छात्र करेंगे आंदोलन
- छत्तीसगढ़ : पेयजल संकट को लेकर नगरीय प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में हैंडपंप और पाइपलाइन सुधारने के दिए निर्देश

